मंडी में भीषण हादसा, भूस्खलन से कई वाहन दबे, दर्जनों लापता
मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी-पठानकोट एनएच-154 में भूस्खलन से भीषण हादसा हुआ।भूस्खलन की चपेट में कई वाहन आ गए। निगम की एक बस तो करीब एक किलोमीटर तक नीचे पहुंच गई। मी़डिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बस बस में सवाल चार लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं।कई मौतों की आशंका है। अभी भी कई लापता हैं। पुलिस प्रशासन मौके पर तैनात है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
शनिवार देर रात मंडी जिले के पधर उपमंडल की ग्राम पंचायत उरला के कोटरोपी में पहाड़ी दरकने से भीषण हादसा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोर्टरूपी में दो बसें रात को चाय पानी के लिए रुकी थीं।जैसे ही पहाड़ी धसी तो दोनों बसें भूस्खलन की चपेट में आ गईं।
मंडी पठानकोट मार्ग पर वाहनो की आवाजाही मंडी व जोगेन्द्रनगर में रोक दी गई है ताकि एम्बुलेंस मौके के लिए रवाना हो सकें। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की ओर से तमाम आला अधिकारी मौके की तरफ रवाना हो गए हैं।



