सतीश कुमार बने ए.डी.एफ.ओ

जालंधर,3 जुलाई-(प्रदीप भल्ला)- निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा एडीएफओ के.एल.कक्कड़ को सस्पेंड किए जाने के बाद एडीएफओ का पद खाली था। इसीलिए दमकल विभाग में स्टेशन फायर ऑफिसर के पद पर कार्य कर चुके सतीश कुमार को असिस्टेंट डिविजनल फायर ऑफिसर का चार्ज दिया गया है। चार्ज संभालते ही सतीश कुमार ने सभी कर्मचारियों के साथ मीटिंग कर उन्हें इमानदारी से काम करने के लिए कहा। स्टाफ के सभी सदस्यों ने सतीश कुमार को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उन्हें बधाई दी और उन्हें आश्वासन दिया कि वह अपना काम पूरी तन्मयता के साथ करेंगे। सतीश कुमार ने सभी कर्मचारियों से काम के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में पूछा और जल्द ही उन्हें हल करने का भरोसा दिया।
