*👉🏻 लगातार बढ़ रही कोरोना पॉजिटिव मरीजों की गिनती जिले के लिए खतरे की घँटी* *👉🏻 लोगों की लापरवाही, सेहत विभाग की सुस्ती और पुलिस व प्रशासन की ढीली कारवाई के कारण बढ़ रहे हैं केस* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 17 अगस्त 2020-(प्रदीप भल्ला)- जिला जालंधर में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा दिन-ब-दिन बढ़ना खतरे की घंटी साबित हो सकता है। रोज़ाना मरीजों की संख्या में वृद्धि होना सेहत विभाग की सुस्ती और पुलिस व प्रशासन की ढीली कार्रवाई का नतीजा है। महानगर के गली-मोहल्ले और बाजारों में अब भीड़ दिखाई देती है। जिस कारण मरीजों की गिनती में वृद्धि हो रही है क्योंकि लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। इसके इलावा ज़्यादातर लोगों ने मास्क पहनना भी छोड़ दिया है। गली मोहल्ले और बाजारों में दुकानें भी निर्धारित समय से ज्यादा देर तक खुली रहती है। यह सब कुछ इसलिए हो रहा है क्योंकि पुलिस व प्रशासन ने सख्ती करना बंद कर दिया है। अब बाजारों गली मोहल्लों और कॉलोनियों में निर्धारित समय के बाद पुलिसकर्मियों ने गश्त करना भी बंद कर दिया है। जिस कारण लोग लापरवाह हो गए हैं। यही कारण है कि कोरोना संक्रमित मरीजों की गिनती में भी वृद्धि हो रही है। दूसरी तरफ सेहत विभाग भी कछुए की चाल चल रहा है। सेहत विभाग द्वारा जिन लोगों के सैंपल लिए जाते हैं उन लोगों को ना तो विभाग द्वारा घर पर रहने के निर्देश दिए जाते हैं और ना ही जो मरीज पॉजिटिव आते हैं उन्हें समय पर इलाज के लिए दाखिल किया जाता है। मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भी 1 या 2 दिन तक मरीज को अस्पताल में भर्ती ही नहीं किया जाता जिस कारण पॉजिटिव मरीज अन्य लोगों के संपर्क में आ जाता है और कोरोना की चेन मजबूत हो जाती है। इसी लापरवाही का नतीजा है कि अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा सैंकड़े में पहुंचने लगा है। अगर मुख्यमंत्री पंजाब ने कोई सख्त आदेश जारी ना किए तो वह दिन दूर नहीं जब पंजाब और जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की बढ़ती गिनती के कारण तस्वीर काफी भयानक हो जाएगी। अभी भी समय है कि लोग, सेहत विभाग, पुलिस और प्रशासन अगर इस महामारी को संजीदगी से लेकर सही दिशा में कदम उठाएं तो कई लोगों की जानें बच सकती हैं।


