*👉🏻 बाबा गैंग के सरगना सहित 5 काबू, एक पिस्तौल, 2 कार व मोबाइल बरामद* *👉🏻 खबर संबंधित पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस.इन के लिंक को क्लिक करें*
जालंधर,5 अगस्त 2019-(प्रदीप भल्ला)- कमिश्नरेट पुलिस ने अलग-अलग जगह से पांच आरोपियों को काबू कर उनके पास से एक पिस्तौल 32 बोर, चार जिंदा कारतूस, 2 कार, एक दातर और एक मोबाइल बरामद किया है।
जानकारी देते हुए डीसीपी इन्वेस्टिगेशन गुरमीत सिंह ने बताया कि सीआईए-1 की टीम ने विधिपुर फाटक के पास से कार में सवार प्रिंस बाबा गैंग के मुखिया परमजीत सिंह उर्फ प्रिंस बाबा पुत्र सरबजीत सिंह निवासी शहीद बाबू लाभ सिंह नगर और अर्षप्रीत सिंह उर्फ वड्डा प्रीत पुत्र लेट बेअंत सिंह व सुखप्रीत सिंह उर्फ प्रीत पुत्र लेट बेअंत सिंह निवासी शहीद बाबू लाभ सिंह नगर को गिरफ्तार कर उनके पास से एक पिस्तौल 32 बोर व चार जिंदा कारतूस, 1 मारुति जेन कार बरामद की है।
इसी तरह थाना रामामंडी ने वेरका मिल्क प्लांट टी-प्वाइंट के पास से एक कार में नवकेतन उर्फ बब्बा पुत्र प्रेम नाथ निवासी नागरा और आशीष संधू पुत्र अरुण सैमसन उर्फ घोड़ी निवासी नंदनपुर को मारुति जेन कार और लूटे हुए ओप्पो मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच की तो पता चला कि सभी प्रिंस बाबा गैंग के सदस्य हैं। इस गैंग में 19 लोग शामिल हैं। जिनमें से दो आरोपियों को 1 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था जबकि पांच आरोपी सरगना सहित आज गिरफ्तार किए गए हैं। जबकि उनके बाकी 12 साथियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही हैं। आरोपियों पर अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं। जिनमें सरेआम गोलियां चलाना, लूटपाट करना और लड़ाई झगड़े के मामले शामिल है। पुलिस आरोपियों से आगे पूछताछ कर रही है।

