*👉🏻 बीमारी से परेशान व्यक्ति ने फंदा लगा की आत्महत्या*
जालंधर,22 मार्च 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना भार्गव कैंप के अंतर्गत आते तेज मोहन नगर में रहने वाले व्यक्ति ने बीमारी से परेशान होकर घर मे फंदा लगा आत्महत्या कर ली। मृतक व्यक्ति की पत्नी विनीता ने बताया कि वह काम पर गई हुई थी। किसी ने उन्हें फोन कर बताया कि उनका पति दीप सेहन सिंह पुत्र गंगा प्रसाद निवासी तेज मोहन नगर कुछ महीनों से बीमार था। ठीक होने के बाद वह काम पर जाने लगा। मृतक व्यक्ति फर्नीचर बनाने का काम करता था। ठीक होने के कुछ समय बाद वह फिर से बीमार हो गया। इसी बीमारी की परेशानी के चलते उसने आज आत्महत्या कर ली। विनीता ने बताया कि उनकी एक 3 साल की बेटी है। वह खुद भी लोगों के घरों में काम करती है। आज पति जहां पर काम करता है उसके फैक्ट्री मालिक का फोन आया कि वह काम पर आ जाए। काम पर आने का बोलने के बाद उसने यह कदम उठा लिया। घटना की सूचना थाना भार्गव कैंप की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
