*👉🏻 पुलिस ने धोनी को किया गिरफ्तार, गांजा बरामद* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 25 अक्तूबर 2020-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस ने 1 किलो 100 ग्राम गांजा सहित धोनी को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थाना डिवीजन नंबर 1 के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि एएसआई कुलविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित वेरका मिल्क प्लांट नजदीक मौजूद थे।
तभी उन्होंने एक एक्टिवा पीबी-08-ईएम-1035 पर सवार मुकेश कुमार उर्फ धोनी पुत्र मिश्रा राम निवासी इंदिरा कॉलोनी जालंधर को शक के आधार पर रोका और उसके एक्टिवा की तलाशी लेने पर उसमें से 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी पर थाना डिवीजन नंबर 1 में एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
