*👉🏻 पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की फॉरेंसिक रिपोर्ट आई, हत्या में एके 47 सहित इन हथियारों का हुआ इस्तेमाल* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*

चंडीगढ़, 13 जुलाई 2022- पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियारों की फोरेंसिक रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि गायक को 7 गोलियां लगी थी।
उसके शरीर में से एक पूरी गोली और एक आधी गोली निकाली गई थी बाकी गोलियां शरीर से आर पार हो गई थी। सिद्धू मूसेवाला जो थार गाड़ी में जा रहा था उस पर 25 गोलियों के निशान मिले हैं जबकि कुछ गोलियों के निशान आसपास घरों की दीवारों, दरवाजे पर मिले और कुछ गोलियों के खोल नजदीक के खेतों से बरामद हुए हैं। बरामद हुए खोल और गाड़ी पर लगे गन पाउडर व निशानों की फॉरेंसिक रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है। हमलावरों ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए AK47, .30 बोर और 9 एमएम पिस्टल का इस्तेमाल किया था। पुलिस अभी तक इन हथियारों को बरामद करने में विफल साबित हुई है।
