*👉🏻 ए.सी मार्किट गोली कांड के आरोपियों को पकड़ने वाले मुलाज़िमों को सीपी ने किया सम्मानित*


जालंधर,12 नवंबर-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)- रैणक बाजार स्थित ए.सी मार्किट में हुए गोलीकांड में नामजद आरोपियों को हिमाचल से पकड़ कर लाने वाले पुलिस मुलाजिमों को पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बढ़िया काम करने के लिए सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। पुलिस कमिश्नर ने आरोपियों को पकड़ कर लाने वाले पुलिस मुलाजिमों गुरविंदर विर्क, अमित, नितिन व रोहित को बढ़िया काम करने के लिए उनकी पीठ थपथपाई और आगे भी इसी तरह बहादुरी व ईमानदारी से काम करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस कमिश्नर ने उक्त मुलाजिमों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन को ऐसे मुलाजिमों की बहुत जरूरत है। क्योंकि इन मुलाजिमों ने पहले भी कई केसों को हल करने में अहम भूमिका निभाई है और कई नशा तस्करों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया है। इस मौके पर डीसीपी गुरमीत सिंह, एडीसीपी-2 डी.सुडरविली भी मौजूद थे।