*👉🏻 हाइवे लुटेरा गिरोह के सात सदस्य काबू* *👉🏻 तीन गाड़ियां, 11 भैंस, 2 गाय, 3 कट्टे, 1 देसी पिस्तौल व दातर बरामद*

जालंधर,26 जून-(प्रदीप भल्ला)-देहात पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब उन्होंने हाईवे पर लूट और पशु चोरी करने वाले गिरोह के सात सदस्य काबू किये हैं। पत्रकारवार्ता दौरान जानकारी देते हुए एसएसपी देहाती जीपीएस भुल्लर ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हाइवे पर लूट और पशु चोरी करने वाले गिरोह के सात सदस्य शहर में दाखिल होने की फिराक में है। डीएसपी करतारपुर सरबजीत राय की अगुवाई में थाना लांबड़ा के प्रभारी पुष्पबाली और सीआईए 2 के प्रभारी शिव कुमार ने पुलिस पार्टी सहित आरोपियों के उन ठिकानों पर छापेमारी की जहां पर वह छिप सकते हैं। तभी उन्हें सूचना मिली कि काला संघिया रोड पर बोलेरो और पिकअप गाड़ी में कुछ लोग पशुओं के साथ मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए पुलिस टीम ने 2 गाड़ियों में सवार 4 लोगों को चोरी के पशुओं सहित काबू कर लिया। जिसके बाद तीन और व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 3 गाड़ियां,11 भैंस, दो गाय, 2 कट्टे, एक देसी पिस्तौल, दातार व अन्य सामान बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह हाइवे पर लूट की वारदातों को अंजाम देते थे और लोगों को तेजधार हथियारों के बल पर डरा-धमकाकर उनके पशु लूट लेते थे। जिन्हें वह दूसरे राज्यों में बेच देते थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बलविंदर सिंह उर्फ सोनी पुत्र बलवीर सिंह निवासी धिगाना थाना सदर मुक्तसर, हरप्रीत सिंह उर्फ लाडी पुत्र बलवीर सिंह निवासी धिगाना मुक्तसर, जसवंत सिंह पुत्र बोहड़ सिंह निवासी वट्टू मराड, गुरप्रीत सिंह उर्फ अजय पुत्र सुखदेव सिंह निवासी गांव सुर सिंह लोहगढ़, दिलबाग सिंह पुत्र गुरुदेव सिंह निवासी धर्मकोट जिला मोगा, मोहम्मद बाला पुत्र यासीन वासी शामली और रजवान पुत्र हाजी बाबू निवासी यूपी के रूप में हुई है। आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे पूछताछ की जा रही है।
