*👉🏻 पंजाब की राजनीति में हुई बड़ी हलचल, पूर्व आईजी कुँवर विजय प्रताप सिंह को दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने किया “आप” में शामिल, पंजाब में “आप” जीती तो मुख्यमंत्री सिक्ख होगा* *👉🏻 आने वाले दिनों में दूसरी पार्टियों के बड़े नेता भी हो सकते हैं “आप” के, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
अमृतसर, 21 जून 2021-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-अमृतसर में हुए एक कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब पुलिस के पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह को आम आदमी पार्टी में शामिल कर लिया है। जिसके बाद पंजाब की राजनीति में हलचल मच गई है। इसके अलावा केजरीवाल ने यह घोषणा भी की है कि अगर आम आदमी पार्टी पंजाब में अपनी सरकार बनाती है तो पंजाब का मुख्यमंत्री एक सिक्ख होगा।
इस घोषणा के बाद लोगों की नजरें नवजोत सिद्दू पर ठहर गई है, क्योंकि अपनी ही पार्टी और मुख्यमंत्री के खिलाफ बगावत करके नवजोत सिंह सिद्धू पहले ही लोगों की नजरों में आ गए हैं। पंजाब के लोगों का भी यही मानना है कि हो सकता है नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस को अलविदा कहकर किसी और पार्टी का दामन थाम ले। आने वाले दिनों में दूसरी पार्टियों के कई बड़े नेता भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। वही कुंवर विजय प्रताप सिंह को किस जगह से चुनावी मैदान में उतारा जाएगा इसके बारे में केजरीवाल ने समय का इंतजार करने के लिए कहा।
