दो किलो अफीम सहित सरपंच काबू

जालंधर,4 दिसम्बर-(प्रदीप भल्ला/विष्णु/बब्बू)- सीआईए स्टाफ-2 जालंधर देहाती की टीम ने नाकाबंदी दौरान 2 किलो अफीम सहित मौजूदा सरपंच को काबू किया है। जानकारी देते हुए एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि एसपी बलकार सिंह, डीएसपी लखबीर सिंह के दिशा निर्देशों पर सीआईए स्टाफ-2 जालंधर देहाती के इंचार्ज इंस्पैक्टर शिवकुमार ने पुलिस पार्टी सहित वंडरलैंड नकोदर रोड पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान जालंधर की तरफ से आ रही एक सफेद रंग की क्रेटा कार को रोका। जिसे जसपाल सिंह उर्फ पाल (मौजूदा सरपंच) पुत्र हरभजन सिंह निवासी बादशाहपुर थाना लाबंड़ा चला रहा था। तलाशी लेने पर उसके पास से 2 किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस पार्टी ने आरोपी पर मामला दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि वह अजहर मियां नाम के व्यक्ति जो कि झारखंड में है से अफीम मंगवाता था जो की अफीम की सप्लाई दिल्ली में देता था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।