*👉🏻 जिलाधीश ने ट्रैवल एजेंटों के लाईसेंस का काम एमए.ब्रांच से डी.सी ब्रांच में बदलने के निर्देश दिए* *👉🏻 फाईलों के जल्द निपटारे के लिए 8 अधिकारियों को किया तैनात*

जालन्धर, 06 जून-(प्रदीप भल्ला)-ट्रैवल एजेंटों द्वारा लाईसेंस के लिए दिये गये आवेदनों के निपटारे की प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए जिलाधीश जालन्धर श्री वरिंदर कुमार शर्मा ने आज ट्रेवल एजेंटों के लाईसेंस का काम एम.ए ब्रांच से डी.सी.ब्रांच में तबदील करने के निर्देश दिये हैं। जिलाधीश ने कहा है कि इन सभी फाईलों का 15 दिनों के भीतर निपटारा करने को विश्वसनीय बनाना जाये।आज यहां ट्रैवल एजेंटों के साथ बैठक के दौरान जिलाधीश ने कहा कि इन आवेदनों पर किसी प्रकार की देरी को सहन नही किया जायेगा।उन्होने यह भी बताया कि जिला प्रशासन द्वारा आवेदनों के समय अनुसार निपटारे के लिए 8 विशेष अधिकारियों को तैनात किया गया है। उन्होने आगे कहा कि वह स्वयं आवेदनों के निपटारे की प्रक्रिया का रोजाना के आधार पर निरीक्षण करेंगे।जिलाधीश ने और ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि ट्रैवल एजेंटो से संबंधित कामकाज के लिए सहायक कमिशनर डा.बरजिंदर सिंह ढिल्लों को नोडल अधिकारी तैनात किया गया है। उन्होने ट्रैवल एजेंटो को कहा कि वह आवेदन देते समय पूर्ण कानूनी एवं प्रशासकीय प्रक्रिया को करें और प्रशासन द्वारा योग्य मामलों में लाईसेंस जारी करने में कोई देरी नही की जायेगी।उन्होने यह भी कहा कि जिला प्रशासन द्वारा अधिकारित तौर पर काम कर रहे ट्रैवल एजेंटो को उपयुक्त माहौल प्रदान करवाया जायेगा पर उनके साथ यह स्पष्ट किया गया
कि गैर-कानूनी तौर पर काम करने वाले ट्रैवल एजेंटों के विरुध प्रशासन सख्ती से पेश आयेगी। उन्होने कहा कि इमीगरेशन क्षेत्र का राज्य की तरक्की में अहम रोल है पर लोगों के साथ धोखा करने वाले ट्रैवल एजेंटो को बिलकुल सहन नही किया जायेगा। इस अवसर पर अतिरिक्त जिलाधीश जसबीर सिंह,एसडीएम राजीव वर्मा, सहायक कमिशनर डॉ. बरजिंदर सिंह ढिल्लों भी उपस्थित थे।
