*👉🏻 स्वतंत्रता दिवस पर गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में मुख्यमंत्री पंजाब फहराएंगे तिरंगा* *👉🏻 सुरक्षा के दृष्टिगत बंब स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीमों ने स्टेडियम का किया निरीक्षण* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस.इन के लिंक को क्लिक करें*
जालंधर,13 अगस्त 2019-(प्रदीप भल्ला)- 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह तिरंगा फहराएंगे। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के आदेशों पर आज गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम व उसके आसपास बंब स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीमों ने निरीक्षण किया।
श्री भुल्लर ने कहा कि आज एसीपी रैंक के अधिकारी की निगरानी में सुरक्षा दस्ते ने स्टेडियम की गहनता से जांच की। सुरक्षा को देखते हुए स्टेडियम के आसपास और अंदरूनी हिस्सों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही शहर के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस की टीमें 24 घंटे शहर में निगरानी रख रही हैं। पुलिस कमिश्नर भुल्लर ने कहा कि वह शहर में अमन शांति बनाए रखने के लिए वचनबद्ध हैं।
