*👉🏻 देश विरोधी ताकतों का पंजाब पुलिस को चैलेंज, जालंधर के पंजाब आर्म्ड पुलिस की दीवार पर लिखा खालिस्तान जिंदाबाद* *👉🏻 आंतकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो जारी कर पुलिस को किया चैलेंज, पढ़ें खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर👇🏻*
जालंधर, 30 जून 2022-(प्रदीप भल्ला)- सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू जिसे सरकार द्वारा आंतकी घोषित किया जा चुका है वह विदेश में बैठकर पंजाब पुलिस को आये दिन चैलेंज कर रहा है।
अब गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो जारी कर पंजाब पुलिस की चौकसी की पोल खोल दी है, क्योंकि इस वीडियो में जालंधर के पीएपी कंपलेक्स के गेट नंबर एक की दीवार पर खालिस्तान स्लोगन लिखा हुआ है। इसी गेट से सभी पुलिस अधिकारियों की गाड़ियां निकलती है।
देर रात इस दीवार पर खालिस्तान स्लोगन लिखकर उसकी वीडियो बनाकर व्यक्ति ने गुरपतवंत सिंह पन्नू तक पहुंचा दी। जिसके बाद पन्नू ने उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर पंजाब पुलिस को अपनी ताकत दिखा दी। उसने यह बता दिया कि वह बाहर बैठकर पंजाब के किसी भी शहर में कुछ भी करवा सकता है, क्योंकि इससे पहले भी पंजाब के अलग-अलग शहरों में सरकारी अधिकारियों के घरों के बाहर या दफ्तरों के बाहर खालिस्तान जिंदाबाद के नारों वाले स्लोगन लिखे गए थे।
आज जैसे ही पुलिस अधिकारियों को पीएपी की दीवार पर खालिस्तान का स्लोगन लिखा होने का पता चला तो उन्होंने तुरंत ही उस पर पेंट करवाकर उसे छुपा दिया ताकि मीडिया को इसकी भनक ना लग सके। स्लोगन तो पुलिस ने मिटवा दिया लेकिन अपनी नाकामी को कैसे छुपा पाएगी पंजाब पुलिस। जिस जगह पर पंजाब पुलिस के सैकड़ों मुलाजिम रहते हैं उसी जगह पर गुरपतवंत सिंह पन्नू की हिदायतों पर किसी ने खालिस्तान जिंदाबाद का स्लोगन लिखकर पुलिस को चैलेंज कर दिया है। अब देखना यह है कि पुलिस खालिस्तानी समर्थकों को पकड़ पाती है या इसी प्रकार पंजाब में खालिस्तान समर्थकों के हौसले बढ़ते रहेंगे।


