फिर दहला अमेरिका,थॉर्नटन के वॉलमार्ट में गोलीबारी, पुलिस ने इलाके से दूर रहने को कहा

न्यूयॉर्क। अमेरिका में लगातार दूसरे दिन बड़ी घटना सामने आई है, पहले न्यूयॉर्क के मैनहैटन में आतंकी ने ट्रक को पैदल चल रहे लोगों पर चढ़ा दिया, जिसमे 8 लोगों को मौत हो गई। अब अमेरिका के थॉर्नटन के कोलोराडो में वालमार्ट ग्रांट स्ट्रीट पर गोलीबारी की खबर सामने आई है। यहां ग्रांट स्ट्रीट के 102 एवेन्यू में गोलीबारी की खबर सामने आई है। इस गोलीबारी में कई लोग घायल हुए हैं, हालांकि अभी इस बाबत अधिक जानकारी नही मिल पाई है। थॉर्नटन पुलिस ने इस बाबत जानकारी देते हुए कहा कि यह गोली बारी वॉलमार्ट के 9900 ग्रांट स्ट्रीट मे हुई है, लोगों को इस इलाके से दूर रहने को कहा गया है। घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीद डोमिनिक ग्रेसिया ने बताया कि उन्हें और उनके बेटे को लगा कि यह कोई गुब्बारा फूटा है, लेकिन बाद में पता चला की गोलीबारी हो रही है।
जानकारी के अनुसार यह गोलीबारी अभी जारी है, गोलीबारी में कई लोगों की मौत हो गई है। वॉलमार्ट में कई लोगों के फंसे होने का अंदेशा है। एक चश्मदीद महिला के अनुसार उसने स्टोर के भीतर तकरीबन 30 राउंड गोली की आवाज सुने। लोग अपने साथियों के वॉलमार्ट के भीतर फंसे होने को लेकर काफी चिंतित हैं।