*👉🏻 मेरी बेटी छत से गिरी नहीं उसके पीछे बड़ी साजिश…* *👉🏻 कैंब्रिज स्कूल की छत से गिरी खुशी के मामले में आया नया मोड़* *👉🏻 खुशी के माता-पिता ने स्कूल के छात्रों इशांत और अभय पर लगाया ब्लैक मेलिंग का आरोप*

जालंधर-करीब 1 माह पहले कैंब्रिज स्कूल की छत से गिरकर घायल हुई 10वीं की छात्रा खुशी के मामले में उस समय नया मोड़ आ गया जब उसके माता-पिता ने स्कूल के ही 2 छात्रों पर खुशी को ब्लैकमेल करने का आरोप लगा दिया। खुशी के माता पिता नवीन गुप्ता और रुचि गुप्ता ने कहा कि 11वीं क्लास में पढ़ने वाले इशांत शर्मा और अभय उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। उन्होंने बताया कि 2 दिन पहले खुशी ने अपने बयान में कहा कि अभय के साथ उसकी दोस्ती थी। ईशान अभय का दोस्त था। ईशान ने उसे चौथी मंजिल पर बुलाया और एक फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। इसके बाद उसने खुशी को कहा कि कुर्सी पर खड़ी हो जाए और उसके बाद उसे होश नही कि क्या हुआ। खुशी के परिजनों ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन भी उनका साथ नहीं दे रहा। स्कूल वाले भी इसे आत्महत्या करार देने पर तुले हुए हैं। उन्होंने पुलिस प्रबंधन पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस को दो बार फोन करके कहा कि लड़की बयान दे रही है लेकिन पुलिस बयान लेने नहीं आई। नशा अस्पताल को घेरे में लेते हुए उन्होंने कहा कि अस्पताल वाले भी लड़की को जबरदस्ती डिस्चार्ज करने पर तुले हुए हैं। उनका कहना था कि लड़की अभी ठीक नहीं है और दर्द से चीख रही है लेकिन फिर भी अस्पताल प्रबंधन ने उसे जबरदस्ती डिस्चार्ज कर दिया। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है।
