*👉🏻 अब नहीं बिकेगा नशा* *👉🏻 क्या करने जा रही है सरकार*
जालंधर-(प्रदीप कुमार)-डीसी कॉम्प्लेक्स के हॉल में पुलिस कमिश्नर पी.के सिन्हा,एसएसपी देहाती जीपीएस भुल्लर व जिलाधीश वरिंदर कुमार शर्मा ने एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें 23 मार्च को शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के शहीदी दिवस पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ जालन्धर डिवीजन के सात जिलों के एक लाख से अधिक वालंटियर शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेगें। इस सारे प्रोग्राम की जानकारी जिलाधीश वरिंदर कुमार शर्मा, एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर व पुलिस कमिश्नर परवीन कुमार सिन्हा ने पत्रकारवार्ता करके दी। बातचीत दौरान जिलाधीश वरिंदर कुमार शर्मा ने बताया कि यह दिन राज्य को नशा मुक्त बनाने के उदेश्य से व इस दिन को युवा सशक्तिकरण दिवस के रूप में हर साल मनाया जाएगा। राज्य सरकार प्रवर्तन, नशा मुक्ति और नशे की रोकथाम की रणनीति पर पूर्ण तौर पर काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि नशे की रोकथाम की रणनीति के एक हिस्से के रूप में राज्य सरकार ने नशा की रोकथाम के लिए अधिकारी (डीएपीओ) कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है। जो शहीद भगत सिंह नगर के खटकड कलां में मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह इस अवसर पर वालंटियर को नशे के खिलाफ शपथ दिलाएगें। नशे को खत्म करने के लिए वालंटियर्स ने कहा कि पूरण तौर पर नशे की रोकथाम के लिए सरकार व पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे। नौजवानों को नशे से दूर रहने के लिए अपील करेंगे। देश को तरक्की की राह पर ले जाने के लिए और भी नौजवानों को साथ जोड़ेंगे। इस बैठक में सैंकड़ों वालंटियर्स मौजूद थे।
