👉🏻 अखिल भारतीय शिवसेना राष्ट्रवादी ने गुरपतवंत सिंह पन्नू,आंतकी निज्जर और ट्रूडो का पुतला फूंका

👉🏻 भारत माता की जय के लगाए नारे,पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻
आज अखिल भारतीय शिवसेना राष्ट्रवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील तांगड़ी के दिशानिर्देशों अनुसार पंजाब यूथ अध्यक्ष लवीन तांगड़ी ने सिख फॉर जस्टिस आतंकवादी संगठन के फाउंडर गुरपवंत सिंह पन्नू और आतंकवादी निज्जर के साथ कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रूडो का भी बुत जलाया गया।
इस दौरान जिला प्रधान योगेश कुमार के साथ गुड मंडी लुधियाना चौड़ा बाजार एसोसिएशन भी साथ रही। जिसमें लवीन तांगड़ी ने खालिस्तान समर्थकों को खरी खोटी सुनते हुए कहा कि हम कभी भी खालिस्तान बनने नहीं देंगे और ना किसी आतंकवादी संगठन को पंजाब में उभरने देंगे। उन्होंने इंडिया की इंटेलीजेंस को बधाई देते हुए कहा कि वह और भी आतंकवादियों को जल्द से जल्द अरेस्ट करें ताकि पंजाब में खालिस्तान का प्रचार बंद हो।
उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को कनाडा एंबेसी पर रोक लगाने पर उनके इस काम को सराहनीय बताया और नरेंद्र मोदी और भाजपा का समर्थन किया। सभी ने भारत माता जिंदाबाद के नारे लगाए और उन्होंने कहा अगर भगवा हमारी पहचान है तो तिरंगा हमारी शान है।


