*👉🏻 मामला बीती रात बाबा मोहन दास नगर में हुए धमाके का* *👉🏻 दो साल पहले रियाज़पुरा की अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट के मुख्य आरोपी ने ही बाबा मोहन दास नगर में प्लाट में रखे थे अवैध पटाखे, आरोपी गिरफ्तार* *👉🏻 इस खबर सम्बंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,28 अक्तूबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- बीती रात बाबा मोहन दास नगर में हुए जोरदार धमाके के तार 2 साल पहले सेंट्रल टाउन के साथ सटे रियाज़पुरा में हुए अवैध पटाखा फैक्ट्री के ब्लास्ट से जुड़ गए हैं। बीती रात बाबा मोहन दास नगर में जिस प्लाट में जोरदार धमाका हुआ था उस प्लाट में रियाज़पुरा के रहने वाले गुरदीप सिंह पुत्र खजान सिंह ने अपने अवैध पटाखे रखे हुए थे।
यह गुरदीप सिंह वही है जिसकी रियाज़पुरा में स्तिथ अवैध पटाखा फैक्ट्री में 2 साल पहले ब्लास्ट हुआ था। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई थी और कुछ लोग घायल हो गए थे। बीती रात हुए धमाके के बाद सीआईए स्टाफ 1 और थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी गुरदीप सिंह उर्फ गोरा पुत्र खजान सिंह निवासी रियाजपुरा थाना डिवीजन नंबर तीन को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपी गुरदीप सिंह ने बिना लाइसेंस के पटाखे बेचने पर पुलिस द्वारा की गई सख्ती के डर से अपने साथी हरजिंदर सिंह उर्फ जिंदी पुत्र तेज सिंह निवासी गुरदेव नगर नजदीक दाना मंडी के रिश्तेदारों के खाली प्लाट में अपने अवैध पटाखे छुपा कर रखे थे। गुरदीप सिंह ने यह पटाखे विक्रांत उर्फ काका के गोदाम से निकालकर उक्त प्लाट में रख दिए थे। जिस ट्रक में पटाखे ले जाए गए थे उसके मालिक यशपाल पुत्र मंगू निवासी कबीर नगर जालंधर ने बताया कि उसने 1100/- रुपए किराया लेकर पटाखे प्लाट में छोड़े थे। पटाखे प्लास्टिक की बोरियों में बंद थे इसलिए उसे इनके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस ने आरोपी गुरदीप सिंह के साथ हरजिंदर सिंह को भी नामजद किया है।
