*👉🏻 मामला शशि शर्मा व वकील बेटे पर हमले का* *👉🏻 पकड़ा गया चौथा आरोपी दारा 8 दिसम्बर तक पुलिस रिमांड पर*
जालंधर, 6 दिसम्बर-(भल्ला/बब्बू)- ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन फ्रंट के चेयरमैन शशि शर्मा व उनके बेटे सन्नी शर्मा पर कातिलाना हमला करने वाले चौथे आरोपी जतिंदरजीत उर्फ दारा को पुलिस ने आज माननीय अदालत में पेश कर उसका 8 दिसंबर तक पुलिस रिमांड हासिल किया है। वर्णयोग है कि 27 नवंबर को मोता सिंह नगर मार्किट में स्थित शशि शर्मा के दफ्तर में दलबीर सिंह दलबीरा ने अपने साथियों सहित तेजधार हथियारों से हमला कर शशि शर्मा व उनके वकील बेटे सन्नी शर्मा को जान से मारने की कोशिश की थी। इसी मामले में थाना डिवीजन नं 6 की पुलिस ने पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि चौथे आरोपी जतिंदरजीत सिंह उर्फ दारा पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी गोबिंद नगर थाना डिवीजन नंबर 8 को कल गिरफ्तार कर लिया था। जिसे आज माननीय अदालत में पेश किया था और पुलिस ने माननीय अदालत से आरोपी का 8 दिसंबर तक पुलिस रिमांड हासिल किया है ताकि बाकी रहते फरार आरोपियों के बारे में पता लगाया जा सके।
