सतबीर कौर बेदी पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की चेयरपर्सन नियुक्त

जालंधर : पंजाब सरकार द्वारा डॉ. सतबीर कौर बेदी को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। डाॅ. बेदी एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं और राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद नयी दिल्ली की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। तीन दशक से अधिक के अनुभव (1986-2021) के दौरान डाॅ. बेदी ने समग्र राज्य प्रशासन, मानव संसाधन विकास, कृषि, प्रशिक्षण, अनुसंधान व चुनाव जैसे क्षेत्रों में विभिन्न पदों पर कार्य किया। उनके पास व्याप्ाक अंतर्राष्ट्रीय अनुभव भी है। उन्होंने यूएनडीपी, विश्व बैंक, अंतर्राष्ट्रीय विकास विभाग, अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन आदि में काम किया है। डाॅ. बेदी वर्तमान में कैंब्रिज विश्वविद्यालय में फेलो हैं।
