*👉🏻 शिवसेना का झंडा जलाने वालों पर मामला दर्ज*
जालंधर,17 अप्रैल-(हरदीप सिंह बब्बू/भल्ला)- शास्त्री मार्केट चौक में शिवसेना का झंडा जलाने के आरोप में 6 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी देते हुए थाना बारादरी के प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि आज सुबह दलित भाईचारे के कुछ लोगों ने शिवसेना का झंडा शास्त्री मार्किट चौक में जला दिया था। जिसकी सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों के लोगों ने शास्त्री चौक में प्रदर्शन किया। जिन्हें शांत करवा वापस भेज दिया गया था। लेकिन झंडा जलाने के मामले की शिकायत हिंदू संगठन के नेताओं ने थाना बारादरी की पुलिस को दी गई। बारादरी थाने में हिंदू नेता संजीव पराशर के बयानों पर गोपाल खोसला, पम्मा, गोरा, काली, रिंपी, काजी सभी निवासी अली मोहल्ला के इलावा कुछ अन्यों पर धारा 153, 188, 147 व 149 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं दिखाई है।


