*👉🏻 काजी मंडी में फटा सिलेंडर,एक व्यक्ति की मौत* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 14 अप्रैल 2021-(प्रदीप भल्ला)- शहर के अति व्यस्त क्षेत्र काजी मंडी में सिलेंडर फटने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिलेंडर सोडा बेचने वाली वैन में था जो अचानक फट गया। जिस कारण वैन चालक के चिथड़े उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सिलेंडर किन कारणों से फटा है उसका पता नहीं चल पाया है।

