*👉🏻 धर्मेंद्र गिल हेरोइन सहित काबू*
जालंधर,14 अक्तूबर-(भल्ला)- थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने हेरोइन सहित तथाकथित नेता धर्मेंद्र गिल को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी बरजिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ईश्वर कॉलोनी में धर्मेंद्र गिल मौजूद है और उसके पास हेरोइन भी है। इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस पार्टी ने मौके से धर्मेंद्र गिल को 5 ग्राम हेरोइन सहित काबू कर लिया। गौरतलब है कि पहले भी धरमिंदर गिल कई मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस ने धरमिंदर गिल पर एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

