*👉🏻 स्पेशल ऑपरेशन यूनिट व थाना 6 ने हेरोइन सहित तस्कर को किया काबू*

जालंधर,17 अप्रैल 2019-(प्रदीप भल्ला)-स्पेशल ऑपरेशन यूनिट व थाना 6 की पुलिस ने 20 ग्राम हेरोइन सहित एक तस्कर को काबू किया है। जानकारी देते हुए थाना डिवीजन नंबर 6 के प्रभारी बेअंत जुनेजा ने बताया कि स्पेशल ऑपरेशन यूनिट और थाना 6 की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मेंबरों चौक से विजय कुमार उर्फ लड्डू पुत्र जगदेव सिंह निवासी हरदयाल नगर होशियारपुर रोड लंबा पिंड जालंधर को 20 ग्राम हेरोइन व 1 छोटे इलेक्ट्रॉनिक कंडे सहित काबू किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अमृतसर से हेरोइन खरीदकर जालंधर में सप्लाई करता है। आरोपी पर पहले भी जालंधर के थाना 1, 2, 8, भार्गव कैम्प,मकसूदां व थाना शाहपुर कंडी पठानकोट में करीब 11 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

