*👉🏻 युवाओं पर हावी होता जा रहा गन कल्चर* *👉🏻 शहर के एक मशहूर कपड़ों के शोरूम के ड्राइवर की पिस्तौल लहराते की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल,पुलिस कारवाई के लिए क्या कुछ करेगी या आंखें बंद कर बैठ जाएगी* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर,31 मार्च 2021-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-आजकल गन कल्चर युवाओं पर हावी होता जा रहा है। पिस्तौल पकड़ कर फोटो खिंचवाना तो आजकल युवाओं में एक तरह से शान की बात हो गई है लेकिन इसके बुरे नतीजे भी थोड़े थोड़े समय के अंतराल पर अखबारों की सुर्खियां बनते रहते हैं।
आजकल एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें एक युवक हाथ में पिस्तौल पकड़े हुए है और उसे हवा में लहरा रहा है। पता चला है कि उक्त पिस्तौल से युवक द्वारा हवाई फायर भी किये गए थे। यही तस्वीर हैडलाइन एक्सप्रेस के पास भी पहुंची है। जब हैडलाइन एक्सप्रेस ने इस तस्वीर में दिखाई दे रहे युवक और पिस्तौल के बारे में छानबीन की तो पता चला कि उक्त युवक बीएसएनएल दफ्तर के पास स्थित एक बड़े मॉल में बने कपड़ों के मशहूर शोरूम में ड्राइवर है और इसके पास असला लाइसेंस नहीं है। सोनू नाम के इस युवक के पास दिखाई दे रही पिस्तौल किसकी है इसका पता नहीं चल पाया है।
अब अगर ये असला अवैध है तो उक्त युवक के पास ये असला कहाँ से आया। अगर ये पिस्तौल किसी जानकार की है तो उक्त व्यक्ति ने अपनी पिस्तौल देकर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर अपराध किया है। इसी तरह की तस्वीरों को देखकर ही युवा वर्ग गन कल्चर की तरफ आकर्षित होता है। पुलिस प्रशासन को चाहिए कि इस तस्वीर में दिखाई दे रहे असले के बारे में छानबीन कर उक्त युवक पर कानूनी कारवाई की जाए। वैसे भी उक्त तस्वीर किसी मैरिज रिसोर्ट की लग रही है और हो सकता है कि वहां पर उक्त युवक ने हवाई फायरिंग भी की हो। ये तो छानबीन करने के बाद ही पुलिस को पता चल पाएगा। अगर सबकुछ जानने के बाद भी पुलिस आंखें बंद कर बैठती है तो ऐसे लोगों को और हौंसला मिलेगा। जिस कारण उक्त व्यक्ति को कभी भी किसी वारदात को अंजाम देने में हिचक नहीं होगी। इसलिए पुलिस प्रशासन को चाहिए कि हथियारों की नुमाइश करने वाले ऐसे लोगों पर शिकंजा कसा जाए ताकि इसे देख दूसरे युवाओं में डर पैदा हो सके और वह ऐसी तस्वीरें खिंचवाने से गुरेज करें।
