*👉🏻 भाजपा नेत्री की भतीजी से दुष्कर्म और बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले दो आरोपी काबू* *👉🏻 2 मोबाइल व बाइक बरामद*

जालंधर,6 जून-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस और सीआईए स्टाफ ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए भाजपा नेत्री की भतीजी से दुष्कर्म व बुजुर्ग महिला से लूटपाट करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एडीसीपी मनदीप सिंह व एसीपी नवनीत माहल ने बताया कि 23/05/18 को नंदनपुर इलाके में भाजपा नेत्री की नाबालिग भतीजी से दो आरोपियों ने दुष्कर्म किया था और उसे घायल कर फरार हो गए थे। जिसके बाद 24/05/18 को ज्वाला नगर में रहने वाली बुजुर्ग महिला आज्ञावंती को घायल कर घर से मोबाइल फोन व गैस सिलेंडर उठा कर फरार हो गए थे। जिनकी तस्वीरें इलाके में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। जिनकी तलाश में पुलिस अलग-अलग जगह पर छापेमारी कर रही थी कि आज मकसूदां पुल के नीचे से दोनों आरोपियों को चोरी के बाइक(FZR) सहित काबू कर लिया और आरोपियों के पास दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने माना कि उन्होंने ही नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया था और बुजुर्ग महिला के घर में लूट की थी। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दुर्गेश यादव पुत्र शंकर राजा राम निवासी दोने गाखला झुग्गियां व हिमांशु पुत्र सतीश निवासी जालंधर कैंट के रूप में हुई है। आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे पूछताछ की जा रही है।
