*👉🏻 उजाला नगर मर्डर केस पुलिस ने कुछ ही घंटो में सुलझाया* *👉🏻 शरीरिक सम्बधों के कारण हुआ मर्डर*
जालंधर,3 जुलाई-(प्रदीप भल्ला)- उजाला नगर के दीपक मर्डर केस को पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझा लिया है। पत्रकारवार्ता दौरान एडीसीपी-2 डी. सुडरविली, एसीपी बलविंदर सिंह व थाना पांच के प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि मृतक दीपक के पास से एक पर्स बरामद हुआ था जिसके कारण आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए। एडीसीपी ने बताया कि दीपक किन्नर बनकर घूमा करता था और सोमवार रात भी किन्नर बन घर से निकला और बस स्टैंड पर पहुंच गया। जहां पर उसे दो व्यक्ति मिले जिन्होंने दीपक के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने की बातें कही। दोनों युवकों के साथ दीपक ने सम्बन्ध बनाने के लिए रुपये तय कर लिए। तीनों ने पहले शराब पी जिसके बाद दीपक दोनों युवकों के मोटरसाइकिल पर बैठ उन्हें उजाला नगर में ही ले आया। यौन संबंध बनाने के बाद दीपक ने तयशुदा रकम के इलावा उनसे और रुपयों की मांग की। जिस कारण इनमें तू-तू-मैं-मैं के बाद हाथापाई हो गई। हाथापाई के दौरान ही उक्त दोनों युवकों में से एक का पर्स दीपक के हाथ में आ गया। गुस्से में दोनों युवकों ने दीपक पर पत्थर से वार कर उसे जान से मार दिया। पर्स के जरिए ही पुलिस दोनों युवकों तक पहुंच सकी और उन्हें काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दीपक कुमार उर्फ दीपी पुत्र बलदेव राज निवासी मोता सिंह नगर व करेस कुमार पुत्र सुमरित निवासी मोता सिंह नगर के रूप में हुई है। आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे पूछताछ की जा रही है।


