*👉🏻 स्कार्पियो चालक को झपकी आने के कारण गाड़ी टकराई बिजली के खंबे से* *👉🏻 छः लोग घायल*

जालंधर,22 जून-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर 1 के अंतर्गत पड़ते वेरका मिल्क प्लांट के नजदीक स्कार्पियो गाड़ी खंबे से टकरा गई। जिस कारण गाड़ी में सवार 6 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक अंबाला से एक परिवार दो गाड़ियों में सवार होकर छुट्टियां मनाने के लिए अमृतसर की तरफ जा रहा था कि वेरका मिल्क प्लांट के नज़दीक स्कार्पियो गाड़ी के चालक को नींद आने लगी और झपकी आने के कारण ही गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और गाड़ी बिजली के खंबे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बिजली का खंबा टूटकर 100 मीटर दूर जाकर गिरा। टक्कर के कारण स्कार्पियो में सवार 6 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। परिवार की दूसरी गाड़ी जो कि आगे जा रही थी जैसे ही उन्हें हादसे का पता चला तो वह भी वापस घायलों के पास अस्पताल पहुंच गए। घटना की सूचना थाना एक कि पुलिस को मिलते हैं वह मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

