*👉🏻 पंजाब के युवाओं ने मांगी पुलिस की नौकरी* *👉🏻 दो साल पहले किये वादे को पूरा करे सरकार*
जालंधर,22 जून-(प्रदीप भल्ला)-पंजाब प्रेस क्लब में पत्रकारवार्ता दौरान पंजाब के अलग-अलग जिलों से आये नौजवानों ने सरकार को दो साल पहले किया उनका वादा याद करवाया। नौजवानों ने मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह से मांग करते हुए कहा कि चुनावी घोषणा पत्र में सरकार ने कहा था कि हर साल दो हज़ार नौजवानों को पुलिस में भर्ती किया जाएगा। लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी सरकार ने आजतक नौकरी सम्बंधी कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया। वह सभी सरकार से मांग करते हैं कि जल्दी ही नौकरी सम्बन्धी नोटिफिकेशन जारी किया जाए और चार हज़ार युवाओं को पंजाब पुलिस में नौकरी दी जाए। नौजवानों ने कहा कि वह सभी पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए अपनी जान लगा देंगे। पंजाब का युवा पुलिस में भर्ती होकर पंजाब की सेवा करने के लिए उत्साहित हैं। इसलिए मुख्यमंत्री को चाहिए कि वह डीजीपी पंजाब को निर्देश देकर पुलिस भर्ती सम्बन्धी नोटिफिकेशन जारी करें।
