*👉🏻 अवैध शराब सहित एक काबू*
जालंधर,11 जुलाई-(प्रदीप भल्ला)-थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस ने 10 पेटी अवैध शराब सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। जानकारी देते हुए थाना एक के प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि एएसआई जगदीश कुमार को सूचना मिली थी की कार्तिक पुत्र चरणजीत निवासी सुदर्शन पार्क अपने घर से ही शराब की सप्लाई करता है। इसी सूचना के आधार पर एएसआई जगदीश कुमार ने पुलिस पार्टी सहित आरोपी के घर पर छापेमारी की तो वह 10 पेटी अवैध शराब चंडीगढ़ मारका रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहा था। जिसे पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है।


