*👉🏻 थाना लांबड़ा ने चोर गिरोह के दो सदस्यों को चोरी के सामान सहित किया काबू, दो फरार* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,8 जुलाई 2019-(प्रदीप भल्ला)-थाना लांबड़ा की पुलिस ने गटर के ढक्कन चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को काबू कर उनके पास से 14 गटर के ढक्कन, 70 टूटे हुए गटर ढक्कन और 9 एंगल (जिनसे ढक्कन उठाते हैं) बरामद किए हैं। जानकारी देते हुए थाना लांबड़ा के प्रभारी पुष्पबाली ने बताया कि उन्हें गांव गाखला की पंचायत और गांव कल्याणपुर के सरपंच ने शिकायत दी थी कि उनके गांव
की गलियों से कोई चोर गटर के ढक्कन चोरी कर रहा है। शिकायत मिलने पर पुलिस पार्टी ने गांव कल्याणपुर के मंदिर वाली गली में लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक की तो उसमें पता चला कि शम्मी हंस उर्फ तोरी पुत्र रणजीत हंस, जोयल हंस उर्फ जोजो पुत्र हरी हंस, सिमोन पुत्र यूनस और प्रभ उर्फ झिल्ली पुत्र सोहन सभी निवासी गाखला गटर के ढक्कन चोरी कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। तभी पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी शम्मी और जोयल गांव धालीवाल कादियां गेट के पास मौजूद है। अगर छापेमारी की जाए तो दोनों आरोपी काबू आ सकते हैं। पुलिस पार्टी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को काबू कर उनके पास से चोरी किये हुए गटर के ढक्कन बरामद कर लिए। आरोपियों के दो साथी अभी फरार है। जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने सभी आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
