*👉🏻 जमानत पर बाहर आए व्यक्ति से अवैध पिस्तौल व कारतूस बरामद* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 14 अप्रैल 2021-(प्रदीप भल्ला)- जमानत पर बाहर आए आरोपी को सीआईए स्टाफ-1 की टीम ने काबू कर उसके पास से 315 बोर की पिस्तौल व चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सीआईए स्टाफ-1 की टीम को सूचना मिली थी कि थाना बस्ती बावा खेल क्षेत्र में पड़ते बाबा बुड्ढा जी नगर के पास एक व्यक्ति घूम रहा है जो किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।
आरोपी के पास एक 315 बोर का पिस्तौल भी है। इसी सूचना पर सीआईए स्टाफ-1 की टीम ने बाबा बुड्ढा जी पुल पर नाकाबंदी कर आरोपी करमवीर सिंह उर्फ जुग पुत्र सरबजीत सिंह निवासी पिंड रिखियाँ थाना किला लाल सिंह बटाला गुरदासपुर को 315 बोर की पिस्तौल व चार जिंदा कारतूस सहित काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी पर थाना बस्ती बावा खेल में मामला दर्ज कर पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी पर पहले ही एक केस चल रहा है। जिसमें वह 09-10-2020 को जमानत पर आया हुआ है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी ताकि पता चल सके कि आरोपी अवैध हथियार कहां से लेकर आया है।


