*👉🏻 ग्लोबल अस्पताल में मरीज के परिजनों ने किया हंगामा*
जालंधर,4 अक्तूबर-(विष्णु)- ग्लोबल अस्पताल में मरीज के इलाज को लेकर मरीज के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया है। मनी कुमार पुत्र प्यारेलाल निवासी खुरला किंगरा का 22 तारीख को चुनमुन चौक में एक्सीडेंट हो गया था। जिसे पहले किसी और अस्पताल और फिर ग्लोबल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। मरीज की बहन रिंपी ने डॉक्टरों पर आरोप लगाया कि उसके भाई मणि की मौत हो चुकी है। लेकिन डॉक्टर जानबूझकर रुपए बनाने के चक्कर में उन्हें अंधेरे में रख रहे हैं। मरीज के परिजनों ने बताया कि वह अब तक तीन लाख रुपये अस्पताल को दे चुके हैं। लेकिन डॉक्टर उन्हें मरीज के बारे में सही रिपोर्ट नहीं दे रहे। उन्हें यकीन है कि उनके पेशेंट की मौत हो चुकी है लेकिन डॉक्टर पैसे बनाने के चक्कर में उसे अस्पताल में दाखिल किये हुए है। हंगामे की सूचना मिलते हैं थाना 6 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जब इस बारे में अस्पताल प्रबंधन से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मरीज की सांसें चल रही है और उसका सही तरीके से इलाज किया जा रहा है। मरीज के परिजनों को कोई गलतफहमी हो गई है। जिस कारण वह हंगामा कर रहे हैं।

