*👉🏻 मामला कांग्रेसी नेता के दामाद द्वारा आत्महत्या की कोशिश का* *👉🏻 कांग्रेसी जस्सा फ़िरोजपुरिया सहित 9 पर मामला दर्ज*
जालंधर,24 सितम्बर-(प्रदीप भल्ला)-बीते दिनों अपने ससुराल वालों की प्रताड़ना से दुखी होकर कांग्रेसी नेता जस्सा फ़िरोजपुरिया के दामाद गुरमीत सिंह ने ज़हरीली वस्तु निगल आत्महत्या करने की कोशिश की थी। गुरमीत ने एक नोट भी लिखा था। जिसमें उसने कुछ लोगों के नाम लिखे थे,जिनके कारण वह आत्महत्या करना चाहता था। थाना डिवीजन नंबर एक की पुलिस ने पूरे मामले की गहराई से जांच करने के बाद जस्सा फिरोजपुरिया, कुलवंत सिंह, बलवंत कौर, अमृतपाल, कुलविंदर कौर उर्फ फौजन, लवजीत, सुखविंदर सुक्खा,मुख्तियार सिंह और बलजीत कौर पर धारा 116 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना 1 के प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।