*👉🏻 रियाज़पुरा में अवैध पटाखा फैक्ट्री चलाने वाले व्यक्ति के पिता को मिला पटाखे बेचने का लाइसेंस*
जालंधर,29 अक्तूबर-(हैडलाइन एक्सप्रैस)-सेंट्रल टाउन के साथ लगते मोहल्ला रियाज़पुरा में इसी साल मार्च महीने में घर में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में पटाखे बनाते समय विस्फोट हो गया था। जिसमें दोनों लोगों की मौत हो गई थी और कुछ लोग घायल हो गए थे। पटाखा फैक्ट्री के मालिक गुरदीप सिंह पुत्र खज़ान सिंह पर थाना चार की पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। जो इस समय बेल पर है। उक्त आरोपी ने इस बार पटाखे बेचने का लाइसेंस लेने के लिए अपने पिता के नाम से आवेदन कर दिया। पुलिस और जिला प्रशासन ने किसी भी आवेदनकर्ता की बैकग्राउंड की जांच किये बिना आवेदन ले लिए। जिसका परिणाम ये हुआ कि अवैध पटाखा फैक्ट्री चलाने वाले के पिता को ड्रा के जरिये पटाखे बेचने का लाइसेंस मिल गया। ड्रा द्वारा 25 नंबर खज़ान सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी रियाज़पुरा को पटाखे बेचने का लाइसेंस जारी किया गया है। इस बात से साफ पता चलता है कि प्रशासन किसी भी कार्य को करने में संजीदगी नहीं दिखाता।


