*👉🏻 तीन किलो अफीम सहित दो महिलाऐं व दो पुरुष तस्कर काबू*
जालंधर,2 नवंबर-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)-सीआईए देहाती की पुलिस ने तीन किलो अफीम सहित दो महिला व दो पुरुषों को काबू किया है। जानकारी देते हुए एसएसपी नवजोत माहल ने बताया कि सीआईए इंचार्ज हरिंदर सिंह गिल की अगुवाई में एएसआई निर्मल सिंह पुलिस पार्टी सहित गांव ढल्ला,मुमन्दपुर से लुहारा होते हुए भोगपुर गश्त पर थे। डेरा दंडी सुआमी लाडोई के नजदीक पुलिस पार्टी ने देखा कि दो महिलाएं व दो पुरुष खड़े हैं और उनके हाथ में एक लिफाफा और एक थैला पकड़ा हुआ है। शक होने पर पुलिस पार्टी ने उनकी तलाशी ली तो उनके लिफाफे और थैले में से 3 किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस पार्टी ने चारों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह नशा तस्करी का धंधा करते हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुखविंदर सिंह (55) पुत्र इकबाल सिंह निवासी गांव रोडे जलेवाला थाना मल्लावाला डिस्ट्रिक्ट फिरोजपुर, जीशान (25) पुत्र अलादीन निवासी गांव डडिया डिस्ट्रिक्ट बरेली यूपी, चांदनी मिश्रा (40) पत्नी सुरेश मिश्रा निवासी मिते पुर थाना बीसलपुर और सुशीला देवी (35) पत्नी चिरौंजी लाल निवासी गांव डड्डिया के रूप में बताई है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।



