*👉🏻 ड्यूटी दौरान शहीद हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परिजनों को मुआवजा देने के लिए नई नीति जल्द होगी जारी-डी.जी.पी*
जालन्धर, 10 अक्तूबर 2019-(प्रदीप भल्ला)-डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस पंजाब दिनकर गुप्ता ने कहा कि समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए शहीद हुए पुलिस आधिकारियों और कर्मचारियों के परिजनो को मुआवजा देने के लिए नई नीति को जल्द जारी किया जायेगा।डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता और पुलिस कमिशनर जालंधर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने आज हैड कांस्टेबल गुरदीप सिंह जोकि 01 अक्तूबर को नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही के दौरान शहीद हो गए थे की अंतिम अरदास में शामिल होकर श्रद्धा के फूल अर्पित किये गए।इस अवसर पर सभा को संबोधन करते हुए डी.जी.पी.ने कहा कि पंजाब पुलिस दुखी परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होने कहा कि नई नीति पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के
विचार अधीन है और जल्दी ही इसको अंतिम रूप दे दिया जायेगा। उन्होने कहा कि पुलिस कर्मियों के कल्याण के लिए इस नेक कार्य के लिए किसी प्रकार की कोई कमी शेष नहीं छोड़ी जायेगी। पंजाब के लोगों की पूरी लगन से सेवा करने की पुरातन रिवायत को याद करते हुए डी.जी.पी. ने कहा कि अब तक 1800 पुलिस कर्मियों ने मातृभूमि की सेवा के लिए अपना बलिदान दिया हैं। उन्होने कहा कि अतंकवाद के
काले दिनों के अतिरिक्त जब भी ज़रूरत पड़ी है पंजाब पुलिस ने अपनी ड्यूटी बहुत ही लगन और कुशलता से निभाई है। उन्होने कहा कि पुलिस विभाग की तरफ से भविष्य में भी अपनी सेवाओं को पूरी लगन से निभाई जाती रहेंगी। शहीद गुरदीप सिंह को श्रद्धा के फूल भेंट करते हुए उन्होने कहा कि शहीद ने समाज विरोधी तत्वों के विरूद्ध अपनी ड्यूटी को बहुत ही साहस-वीरता से निभाया है। उन्होनें कहा कि इस घिनौने जुर्म में लिप्त किसी को भी किसी कीमत पर सहन नहीं किया जायेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होने इस दुख की घड़ी में परिवार को हर संभव सहायता और सहयोग का विश्वास दिलाया। इस अवसर लोक सभा मैंबर चौधरी संतोख सिंह ने शहीद को श्रद्धा के फूल भेंट करते हुए कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह का नेतृत्व वाली राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार को हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध इस अवसर पर शहीद को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए विधायक जालंधर पश्चिमी सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि इस दुख समय परिवार को सहायता पहुँचाने में कोई कमी शेष नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होने कहा कि शहीद गुरदीप सिंह की तरफ से दी गई शहादत को सभी की तरफ से हमेशा याद रखा जायेगा। श्री रिंकू ने कहा कि शहीद ने मातृभूमि की सेवा का ज़ज़्बा अपने पिता जगजीत सिंह से लिया है जो कि पैरा मिलटरी फोर्स से बतौर सब इंस्पैक्टर सेवा मुक्त इस अवसर पर डी.जी.पी., लोक सभा मैंबर, विधायक, पुलिस कमिशनर और अन्यों की तरफ से शहीद के पारिवारिक सदस्यों पिता जगजीत सिंह, माता कुशल्या देवी और पत्नी नवनीत कौर से दुख सांझा किया गया। इस अवसर पर विधायक बलविन्दर सिंह लाडी, डी.जी.पी.(रिटा.) माहल सिंह भुल्लर, आई.जी.
आर.के.जैसवाल, डिप्टी कमिशनर पुलिस गुरमीत सिंह, नरेश डोगरा और अरुण सैनी, अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर पुलिस
डी.सुधरविजी और पी.एस.भंडाल के अतिरिक्त अन्य भी उपस्थित थे।

