*👉🏻 हुल्लड़बाजी कर रहे युवकों को रोकना चौकीदार को पड़ा महंगा* *👉🏻 गुस्साए 10-12 युवकों ने चौकीदार को पीट कर किया घायल, घायल चौकीदार सिविल अस्पताल में दाखिल* *👉🏻इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 14 मार्च 2020-(प्रदीप भल्ला)- चौकी परागपुर के अंतर्गत पड़ते दीप नगर के साथ लगती ग्रीन एवेन्यू कॉलोनी में बीती रात 10-12 युवकों ने चौकीदार को पीट कर घायल कर दिया। घायल चौकीदार को इलाज के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जानकारी देते हुए घायल चौकीदार रघुनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि वह कई सालों से ग्रीन एवेन्यू कॉलोनी में चौकीदारी कर रहा है।
बीती रात 12 बजे के करीब 10-12 युवक जोकि नशे में थे और हुल्लड़बाजी कर रहे थे। जिन्हें हुल्लड़बाजी करने से रोका और कहा कि बच्चों के पेपर चल रहे है इसलिए तुम लोग अपने घर जाओ और शोर-शराबा मत करो। इतना सुनते ही गुस्से में आए युवकों में से एक युवक ने चौकीदार की आंख पर मुक्का मार दिया।
जिसके बाद सभी युवकों ने चौकीदार को पीटना शुरू कर दिया। अपनी जान बचाने के लिए चौकीदार वहां से भागकर सरपंच के घर के पास पहुंच गया। शोर शराबा सुनकर सरपंच बाहर आया तब तक हमलावर युवक फरार हो चुके थे। घायल हुए चौकीदार को देख सरपंच ने उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी में उक्त हमलावर युवक कैद हो चुके हैं।