*👉🏻 शहर के चर्चित रिम्पल क़त्लकांड के पांच आरोपी बरी*
जालंधर,16 जनवरी 2019-(भल्ला/बब्बू)-साल 2016 में धोबीघाट में हुए शहर के चर्चित रिम्पल क़त्लकांड के पांच आरोपियों को आज अदालत ने बरी किये जाने का हुक्म सुनाया है। साल 2016 में धोबीघाट में रिम्पल नामक युवक की हत्या कर दी गई थी। इसी केस में आज अतिरिक्त जिला एवं सैशन जज करनेश कुमार की अदालत ने गगनदीप उर्फ मनी, सुमित नैय्यर,अंग्रेज सिंह, मनदीप नागला उर्फ रमेश कट्टा, संजय जोशी को बरी किये जाने का हुक्म सुनाया है।


