*👉🏻 एसबीआई ने किया एनआरआई मीट का आयोजन*
जालंधर,4 जनवरी 2019-(प्रदीप भल्ला)-भारतीय स्टेट बैंक, क्षेत्रीय व्यवसायिक कार्यालय में जालंधर द्वारा स्थानीय होटल में एक एनआरआई मीट का आयोजन कराया गया।इस कार्यक्रम में जालन्धर क्षेत्र के NRIs आमंत्रित थे तथा बैंक की ओर से मुख्य महाप्रबंधक राणा आशुतोष कुमार सिंह, महाप्रबंधक राजीव अरोड़ा, उप महाप्रबंधक प्रणय रंजन द्विवेदी,क्षेत्रीय प्रबंधक सुशील कुमार हंस,क्षेत्रीय प्रबंधक तेजिंदर सिंह खालसा व सहायक महाप्रबंधक दिनेश कश्यप सम्मिलित हुए।मुख्य महाप्रबंधक ने उपस्थित ग्राहकों का बैंक के साथ जुड़े रहने के लिए धन्यवाद किया तथा बैंक के NRI ग्राहकों के लिए उपयोगी उत्पादों की जानकारी दी।बैंक द्वारा आमंत्रित चार्टर्ड अकाउंटेंट भी निपुन बांसल ने NRI ग्राहकों को टैक्स प्लान एवं बैंक की NRL ग्राहकों के लिए उपलब्ध योजनाओं जैसे की NRI कार लोन, NRI हाउस लोन,NRI फैमिली कार्ड
पोर्टफोलियो इन्वेस्टमेंट सर्विसेज,नेशनल पेंशन सिस्टम और विदेशों को रेमिटेंस की सुविधा जैसी
अन्य सेवाओं की जानकारी दी ।

