*👉🏻 किस कारण लगी गुरु बाज़ार के अशोका आर्ट्स में आग, पढ़ें पूरी खबर*
जालंधर,13 जनवरी 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर 2 के अंतर्गत आते गुरु बाजार में रविवार सुबह अशोका आर्ट्स नामक कपड़े की दुकान में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। जानकारी देते हुए दुकान के मालिक संजय मेहता पुत्र ओम मेहता ने बताया कि वह सुबह 10:00 बजे दुकान पर आए और जैसे ही शटर खोला तो अंदर धुआं भरा हुआ था।
जिसे देख उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और उन्होंने देखा कि दुकान की पहली मंजिल पर आग लगी हुई है और आसपास भी दुकानें थी। आग भड़क ना जाए इस कारण उन्होंने दो और गाड़ियों को बुला लिया जिन्होंने मौके पर आकर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण लाखों का नुकसान हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुकान पर आग बुझाने का कोई भी यंत्र नहीं था और दुकान में 6 के करीब अंदर ही अंदर दरवाजे थे। जिन्हें तोड़कर
आग बुझाने के लिए दमकल विभाग को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। अगर दरवाजे ना टूटते तो बड़ा हादसा हो सकता था। दमकल विभाग के अधिकारी रजिंदर सहोता ने बताया कि उन्हें 10:00 बजे आग लगने की सूचना मिल गई थी। वह गाड़ी लेकर जैसे ही मंजिल की तरफ जाने लगे तो संडे बाज़ार लगा होने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी समय बाद वह मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि संडे बाजार पर कार्रवाई की जाए।
अगर वह मौके पर ना पहुंच पाते तो आग ने भयंकर रूप ले लेना था। जिस कारण और भी नुकसान हो सकता था। आग लगने की सूचना के 3 घंटे बाद थाना 2 से दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और मूकदर्शक बन देखते रहे। अगर पुलिस घटना पर पहले ही पहुंच जाती और बाजार खाली करवा लेती तो इतना नुकसान होने से बच सकता था।


