*👉🏻 मामला शशि शर्मा पर कातिलाना हमले का* *👉🏻 आरोपी सोनू पहलवान की जमानत रद्द*
जालंधर,28 जनवरी 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-27 नवम्बर 2018 को मोता सिंह नगर स्थित अपने दफ्तर में बैठे पंजाब मानवाधिकार संगठन के प्रधान शशि शर्मा पर जानलेवा हमला हुआ था। जिसमें पुलिस ने आरोपियों को काबू कर जेल भेज दिया था। इसी मामले में आरोपी रंजीत सिंह उर्फ सोनू पहलवान पुत्र नानक सिंह निवासी राज नगर भी न्यायिक हिरासत में है। आरोपी ने आज माननीय अदालत में अपनी जमानत की याचिका दायर की थी।
जिसे माननीय अदालत ने आज रद्द कर दिया है। गौरतलब है कि बीते साल नवंबर महीने में गैंगस्टर दलबीर सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर शशि शर्मा व उनके वकील बेटे पर कातिलाना हमला किया था। इसी मामले में पुलिस ने दलबीर सिंह को साथियों सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।


