*👉🏻 कांग्रेसी उम्मीदवार चौधरी संतोख सिंह के घर का कल होगा घेराव*
जालंधर,1 मई 2019-(प्रदीप भल्ला)-कांग्रेसी उम्मीदवार चौधरी संतोख सिंह के घर के बाहर कल सुबह पंजाब और यू.टी मुलाज़िम प्रदर्शन करेंगे। प्रेस रिलीज जारी करते हुए संघर्ष कमेटी के पदाधिकारी आशीष जुलाहा ने बताया कि कल वीरवार सुबह 10 बजे पंजाब और यू.टी मुलाज़िम पेंशनर्ज संघर्ष कमेटी की तरफ से अपनी मांगों को लेकर चौधरी संतोख सिंह के घर का घेराव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा मुलाज़िमों से हमेशा ही टाल मटोल वाली नीति अपनाई गई है। इसी लिए कल सुबह 10 बजे कांग्रेसी उम्मीदवार चौधरी संतोख सिंह के घर के बाहर प्रदर्शन कर सरकार तक अपनी बात पहुंचाई जाएगी।
