*👉🏻 103 पेटियां शराब सहित एक काबू*
जालंधर,4 मई 2019-(प्रदीप भल्ला)- सीआईए-2 देहाती की पुलिस पार्टी ने 103 पेटी शराब सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। जानकारी देते हुए एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि सीआईए-2 की टीम ने गांव मलकों थाना थाना लांबड़ा की तरफ से आ रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 1236 बोतल (103 पेटी) शराब अलग अलग मारका की बरामद की है। एएसआई गुरविंदर सिंह ने आरोपी पर एक्साइज एक्ट के तहत थाना लांबड़ा में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी जसविंदर सिंह पुत्र हरनाम सिंह निवासी कादिया वाली थाना सदर जमशेर जिला जालंधर ने बताया उसकी गुरु नानक नगर फेज टावर जालंधर में एक दुकान है। जिसकी आड़ में वह नाजायज शराब का कारोबार करता है। आरोपी ने बताया कि उसे सोनू व ऋषि निवासी कपूरथला शराब की सप्लाई देते थे और वह इसे आगे अपने ग्राहकों को बेचता था। पुलिस आरोपी से आगे पूछताछ कर रही है।

