*👉🏻 एमवे कम्पनी के दफ्तर में लगी आग, सब कुछ जलकर राख*
जालंधर,14 मई 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना बारादरी के अंतर्गत आते रंजीत नगर में स्थित एमवे के दफ्तर में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया। एमवे के अधिकारी नीरज ने बताया कि सुबह कर्मचारी दफ्तर खोलने लगा तो अंदर से धुआं निकल रहा था।
दफ्तर खुलते ही अंदर से आग की लपटें निकलने लगी। तुरंत ही दमकल विभाग को आग लगने के बारे में सूचित किया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया,
लेकिन आग लगने के कारण अंदर पड़ा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
