*👉🏻 सरपंच के पति के कत्ल की योजना बना रहे बिंदू गैंग के सदस्य असले सहित काबू, दो फरार* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,23 जून 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना लांबड़ा की पुलिस ने पिंड अलीचक की सरपंच के पति के कत्ल की योजना बना रहे बिंदू गैंग के तीन सदस्यों को हथियारों सहित काबू किया है, जबकि उनके 2 साथी मौके से फरार हो गए। जानकारी देते हुए एसएसपी देहाती नवजोत सिंह माहल ने बताया कि थाना लांबड़ा के प्रभारी पुष्पबाली को सूचना मिली थी कि पिंड अलीचक का रहने वाला हरविंदर सिंह उर्फ बिंदू पुत्र लेट सोहन सिंह अपने साथियों अमरीक सिंह उर्फ शाह पुत्र केवल सिंह निवासी पिंड अलीचक, दलबीर सिंह उर्फ देवा पुत्र गुलवीर सिंह निवासी पिंड चन्नपुर थाना सदर हाल निवासी तिलक नगर थाना भार्गव कैम्प, लखवीर सिंह उर्फ लक्खू पुत्र अवतार सिंह निवासी पिंड गोबिंदपुर थाना लांबड़ा और हरविंदर सिंह उर्फ राहुल पुत्र महिंदर सिंह निवासी निझरां थाना लांबड़ा गांव के ही सरपंच के पति मोता सिंह पुत्र बग्गा सिंह की हत्या की योजना बना रहे हैं और इनके पास असला भी मौजूद है। इसी सूचना पर थाना प्रभारी पुष्पबाली ने पुलिस पार्टी सहित बिंदू के घर पर छापेमारी कर बिंदू, अमरीक सिंह और दलवीर सिंह को एक माउजर 7.65 (मेड इन यूएसए) चार जिंदा कारतूस, एक रिवाल्वर 315 बोर और चार जिंदा कारतूस व एक चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया, जबकि इनके दो साथी लखवीर सिंह
और हरविंदर सिंह राहुल मौके से फरार हो गए। पुलिस पूछताछ में बिंदू ने बताया कि उसकी माता और मोता सिंह की पत्नी सरपंची के चुनावों में एक दूसरे के विरुद्ध खड़ी थी। जिसमें मोता सिंह की पत्नी सरपंची के चुनाव जीत गई। इसी बात की रंजिश निकालने के लिए वह मोता सिंह को गोलियां मारकर कत्ल करना चाहता था। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।
