*👉🏻 पारा 42 के पार और ऊपर से बिजली कटों की मार* *👉🏻 कोस रहे लोग यह कैसी सरकार* *👉🏻 पढ़े पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर, खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें*
जालंधर,11 जून 2019-(प्रदीप भल्ला)- रोजाना लग रहे अघोषित बिजली कटों के कारण शहरवासी परेशान हो चुके हैं। एक तो गर्मी 42 डिग्री से ऊपर पहुंच रही है और दूसरी तरफ शहर में कई-कई घंटों के बिजली कट लग रहे हैं। जिस कारण शहरवासी बिजली विभाग और पंजाब सरकार को कोस रहे हैं गर्मी की मार झेल रहे शहरवासी अघोषित बिजली कटों से पूरी तरह से परेशान हो चुके हैं।
शहरवासी राजेश कुमार, मोहिंदर कुमार, राहुल, इंदर कुमार, दीपक, लखविंदर, सरोज, मनजीत कौर, नेहा और सुषमा ने बताया कि वह तो बिजली कटों के कारण पूरी तरह से परेशान हो चुके हैं। जिस कारण ना तो वह बाहर निकल सकते हैं और ना ही घर में रह सकते हैं। क्योंकि बाहर निकले तो उन्हें गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। बिजली कट लगने के कारण पानी की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही। जिस कारण वह हर तरफ से परेशानी में फंसे हुए हैं। लोगों का कहना है कि अकाली सरकार के दौरान भी कट लगते थे लेकिन इतनी परेशानी नहीं होती थी। क्योंकि उन्होंने कट लगाने का समय निर्धारित किया हुआ था, लेकिन इस सरकार के समय अघोषित कटों के कारण हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है। वहीं अगर बिजली विभाग के कर्मचारियों की बात करें तो वह भी गर्मियों के मौसम में परेशानी का सामना कर रहे हैं। क्योंकि गर्मियों में जब किसी क्षेत्र में फाल्ट पड़ता है तो बिजली विभाग के पास इतने कर्मचारी ही नहीं है कि वह अलग-अलग जगह पर तुरंत पहुंचकर फाल्ट को ठीक कर सकें। इसलिए सरकार और बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों को चाहिए कि वह बिजली विभाग में तुरंत कर्मचारियों की भर्ती करें ताकि फॉल्ट पड़ते ही तुरंत पहुंचकर बिजली की सप्लाई को चालू किया जा सके।

