*👉🏻 नहरी विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी की इलाज दौरान मौत, मृतक के परिजनों ने लगाया डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,3 सितम्बर 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना आदमपुर के अंतर्गत आते मिगलानी अस्पताल में बीती रात इलाज दौरान नहरी विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी की मौत हो गई।
मौत के बाद मृतक के परिजनों ने हंगामा करते हुए डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जानकारी देते हुए मृतक सोमनाथ पुत्र प्रकाश राम निवासी आदमपुर के बेटे सुनील गिल ने बताया कि उनके पिता को अपेंडिक्स की प्रॉब्लम थी। डॉक्टरों ने ऑपरेशन करवाने के लिए कहा तो पिता को कल दोपहर 1:30 बजे आदमपुर के मिगलानी अस्पताल में दाखिल करवा दिया।
ऑपरेशन होने के बाद ही पिता की तबीयत बिगड़ने शुरू हो गई और रात 8:15 बजे उनकी मौत हो गई। मौत होने के बाद मृतक के परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही थाना आदमपुर की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को अस्पताल प्रबंधन पर उचित करवाई करने की बात कह कर शांत करवाया। जिसके बाद थाना आदमपुर के प्रभारी जरनैल सिंह ने मामला दर्ज कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल में भिजवा दिया। जब इस बारे में अस्पताल प्रबंधन का पक्ष जानने की कोशिश की तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया


