*👉🏻 नशेड़ी लुटेरा गिरोह के दो सदस्य काबू,एक फरार* *👉🏻 आरोपियों से लूटे हुए दो बाइक बरामद*

जालंधर-(ज्ञान सिंह)थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने लुटेरा गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है जबकि आरोपियों का एक साथी फरार है।
एडीसीपी-2 डी.सुडरविली के दिशा-निर्देशों पर एसीपी वेस्ट कैलाश चंद्र की हिदायतों पर थाना प्रभारी नरेश जोशी ने पुलिस पार्टी सहित गुप्त सूचना के आधार पर तेजधार हथियारों के बल पर राहगीरों से लूट करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को काबू किया है।पकड़े गए आरोपी नशा करने के आदी हैं और नशा करके के वारदातों को अंजाम देते थे।आरोपियों ने कई लूट की वारदातों को अंजाम दिया है आरोपियों की निशादेही पर लूटे हुए दो मोटरसाइकिल भी बरामद हुए हैं।आरोपी पहले भी कई मामलों में जेल जा चुके हैं।आरोपियों का एक साथी आशु फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।पकड़े गए आरोपियों की पहचान दीपक बहादर पुत्र ओम बहादर निवासी ट्रांसपोर्ट नगर,दीपक कुमार उर्फ मंगा पुत्र अशोक कुमार निवासी राज नगर के रूप में हुई है।पिछली वारदात को अंजाम देने के बाद नशे में होने के कारण दीपक बहादर करंट लगने के कारण झुलस गया था।आरोपियों पर मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
